फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यातायात नियमों के पालन पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर शिविर में शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। आरटीए सचिव सुशील कुमार ने ट्रैफिक नियमों की गंभीरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन बचाने के कवच हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाते हुए कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी आदत का हिस्सा बनाएं। नागरिक अस्पताल की लैब टेक्नीशियन अर्चना ने विद्यार्थियों व शिक्षकों की हीमोग्लोबिन और शुगर जांच की। उन्होंने युवाओं को पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। रेड क्रॉस आजीवन सदस्य राकेश मक्कड़ ने ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी मनोज ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें