फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दुकान विवाद में एसपी से न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलबेड़ा। सेक्टर-9 स्थित पटेल नगर में एक दुकान के मालिकाना हक को लेकर उपजा विवाद पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया है। बुधवार को पीड़ित पक्ष ने एसपी अजीत सिंह शेखावत से मुलाकात कर गुहार लगाई कि उनके पास जमीन के पुख्ता दस्तावेज होने के बावजूद पुलिस ने उन पर ही एकतरफा कार्रवाई की है।
विज्ञापन

आनंदपुर जलबेड़ा निवासी शशि बाला ने शिकायत में बताया कि उनके पति दिलबाग सिंह ने 569 गज भूमि कानूनी रूप से खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री और राजस्व रिकॉर्ड उनके पास मौजूद हैं। आरोप है कि जब कुछ शरारती तत्वों ने उनकी जगह पर कब्जे की कोशिश की और उन्होंने डायल-112 को सूचित किया, तो सेक्टर-9 थाना पुलिस ने मदद करने के बजाय उल्टा उनके पति और देवर को ही गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस को 30 जनवरी का एक वीडियो भी सौंपा था, जिसमें कथित तौर पर आरोपी पक्ष वर्कशॉप में घुसकर कर्मचारियों को धमकाते दिख रहे हैं। बुधवार सुबह भी आरोपियों द्वारा तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें