फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साहिबजादों के सम्मान में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Mon, 22 Dec 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के पीकेआर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में भाषण प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करत - फोटो : राम जानकी इंटर कॉलेज के मैदान में किशोरी टूर्नामेंट में सम्मानित बच्चे।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पीकेआर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आशा एक प्रयास और इनर व्हील क्लब अंबाला के संयुक्त तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। यह आयोजन वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में गुरु गोबिंद सिंह महाराज के चार साहिबजादों के सम्मान में किया गया। सरकारी व निजी स्कूलों कि विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आशा एक प्रयास संस्था प्रधान प्रेम भाटिया, वरिष्ठ उप प्रधान अजय बक्शी, उप प्रधान महेंद्र जुनेजा, लक्की, संरक्षक ब्रिगेडियर जनेश खेड़ा, जिला परिषद के अध्यक्ष मक्खन सिंह लबाना, डॉक्टर प्रदीप शर्मा स्नेही, डॉक्टर यूडी शर्मा, महासचिव राकेश गर्ग, कोषाध्यक्ष अश्विनी गर्ग, सचिव डॉक्टर सुरेश चंद्र कौल एवं सिद्धार्थ शंटी सैनी, मुख्य समन्वयक डॉक्टर नरेंद्र कौशिक संस्था के कार्यकारिणी सदस्य प्रवीन भाटिया, भंवर गुप्ता, बरखाराम, गुरप्रीत सिंह गोल्डी व इनर व्हील क्लब की प्रधान सुशीला मलिक, महासचिव रमन गुलाटी का भी इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। पीकेआर जैन स्कूल प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा एवं निर्णायक मंडल सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

शहर के पीकेआर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में भाषण प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करत- फोटो : राम जानकी इंटर कॉलेज के मैदान में किशोरी टूर्नामेंट में सम्मानित बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें