फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पोर्टल पर मार दिए पात्र... पेंशन हो गई बंद, राशन कार्ड कटे

विज्ञापन
परिवार पहचान पत्र से कटा पति का नाम दिखाती पूजा। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
समस्या का समाधान कराने के लिए महिलाएं कार्यालयों के काट रहीं चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा सरकार के नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रिड) की लापरवाही के कारण परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में जीवित लोगों को मृत दिखा दिया गया। पोर्टल पर मृत दर्ज होने के कारण किसी महिला की पेंशन बंद हो गई है तो किसी का राशन कार्ड कट गया है। यही नहीं, अनुसूचित जाति के परिवार को सामान्य वर्ग में दिखा दिया गया।
इस समस्या का समाधान कराने के लिए महिलाएं रोजाना छावनी के सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहीं हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इन महिलाओं का कहना है कि महंगाई के इस दौर में सरकार की तरफ से मिल रही सुविधा के जरिए किसी तरह गुजारा चल रहा था लेकिन अब इससे से वंचित हो गए हैं।
विज्ञापन


जाति वर्ग भी बदल डाला
छावनी के सेक्टर-34 निवासी पूजा पत्नी राजिंद्र ने बताया कि उनकी फैमिली आईडी में पति-पत्नी और दो बच्चों सहित चार सदस्य थे। हाल ही में जब उन्होंने विवरण जांचा तो पता चला कि पोर्टल में उनके पति राजिंद्र को मृत दिखाकर फैमिली आईडी से नाम हटा दिया, जबकि वह जीवित हैं। इतना ही नहीं, पूजा का अनुसूचित जाति का परिवार होने के बावजूद बीते एक साल से उनकी जाति सामान्य चढ़ी हुई है। जाति दुरुस्त करवाने के लिए वह लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

लाडो लक्ष्मी पेंशन रुकी
छावनी की हुडा कॉलोनी निवासी चंद्रावती ने बताया कि दीनदयाल योजना के तहत लाडो लक्ष्मी पेंशन मिल रही थी। इस बार जब पेंशन खाते में नहीं आई, तो उन्होंने सीएससी सेंटर जाकर जांच करवाई। पता चला कि पीपीपी और राशन कार्ड दोनों से उनका नाम काट दिया गया है और इसके पीछे का कारण उन्हें मृत दिखाया जाना दर्ज है।

तीन महीने पहले रोकी पेंशन
छावनी निवासी नत्थो देवी ने बताया कि उनके पति लालवन का निधन वर्ष 2019 में हो गया था। इसके बाद से उन्हें विधवा पेंशन मिल रही थी, जिसे तीन महीने पहले अचानक रोक दिया गया। जांच कराने पर पता चला कि पीपीपी में उन्हें मृत दर्ज कर दिया गया है। नत्थो देवी ने बताया कि उनके पति और बेटे की मौत हो चुकी है, बेटी की शादी हो गई है और अब वह बुजुर्ग अवस्था में अपने पोते का पालन-पोषण कर रही हैं। पिछले साल भी उनकी पेंशन करीब सात महीने तक इसी तरह बंद रही थी, जिसे शुरू कराने के लिए उन्हें महीनों मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन



मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। ऐसे लोग अगर अपनी समस्या लेकर मेरे पास आएंगे तो दूर करा दी जाएगी। पोर्टल पर कई बार ऐसी दिक्कत आ जाती है।
- गगनदीप, कार्यकारी एडीसी

परिवार पहचान पत्र से कटा पति का नाम दिखाती पूजा। संवाद- फोटो : Archive

परिवार पहचान पत्र से कटा पति का नाम दिखाती पूजा। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें