फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन से लौट रही छात्रा पर हमला

Wed, 20 Jan 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्राओं पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। एक छात्रा इस हमले में जहां घायल हो गई, वहीं दूसरी छात्रा दहशत में है। घायल छात्रा का उपचार सिविल अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र की रहने वाली दो छात्राएं ट्यूशन पढ़कर लौट रहीं थीं। जैसे ही वे हुसैनी रोड पर पहुंची, तो, बाइक पर सवार दो युवक आए और एक छात्रा के सिर पर वार कर दिया। हमले में घायल छात्रा वहीं पर गिर गई, जबकि दूसरी छात्रा दहशत में आ गई। इस हमले के बाद युवक मौके से भाग खड़े हुए, जबकि आसपास खड़े लोगों ने छात्राओं को संभाला और परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और छात्रा को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में युवकों की पहचान की जा रही है, जबकि जल्द ही इनको काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें