फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजली कर्मी एसीएस पावर का 5 फरवरी को करेंगे घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
-हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (एचएसईबी) वर्कर यूनियन का आंदोलन जारी, प्रबंधन के साथ वार्ता विफल होने पर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (एचएसईबी) वर्कर यूनियन का आंदोलन मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी और लंबित मांगों को लेकर निगम प्रबंधन के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। यूनिट के प्रधान सतबीर देसवाल ने एलान किया कि केंद्रीय परिषद के आह्वान पर अब 5 फरवरी को प्रदेश भर के कर्मचारी पंचकूला में एसीएस पावर का घेराव करेंगे।

यूनिट सचिव सोनू यादव ने बब्याल सब-डिवीजन में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग की गलत नीतियों और कर्मचारियों पर की गई एकतरफा पुलिस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बब्याल प्रकरण में दर्ज एफआईआर निरस्त नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, इसमें आगामी रणनीति पर कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कैंट यूनिट के अधीन आने वाली सभी सब-यूनिटों में 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। बब्याल में राकेश राणा, नंबर 2 में हरजीत सिंह, नंबर 1 में राज कुमार और बराड़ा में प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में प्रदर्शन हुए। इंडस्ट्रियल एरिया में नवीन धीमान और केसरी में राम परमजीत फोरमैन ने मोर्चा संभाला। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें