फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीएवी के छात्रों ने जीते 6 स्वर्ण पदक

विज्ञापन
69वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
-राष्ट्रीय खेलों में मनवाया प्रतिभा का लोहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2025-26 के अंतर्गत दिल्ली, रायपुर और हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वुशु, तैराकी और हैंडबॉल में पदक जीतकर जिले और संस्थान का नाम रोशन किया है। पदक विजेता खिलाड़ियों ने पहले क्लस्टर और फिर राज्य स्तर की कड़ी बाधाओं को पार कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई।
विज्ञापन

वुशु स्पर्धा में रायपुर में अंडर-14 वर्ग में कर्ण ने स्वर्ण, अंडर-17 में मुकेश ने स्वर्ण और विक्रम ने कांस्य जीता। अंडर-19 में नमन ने रजत पदक हासिल किया। दिल्ली में आयोजित बालिका वर्ग की वुशु स्पर्धा में दीपिका, सीरत और मन्नत ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय की झोली भर दी, जबकि रुहानी और प्रतीक्षा ने रजत पदक जीते। तैराकी में अंडर-17 वर्ग की छात्रा शक्ति ने एक स्वर्ण और एक कांस्य जीतकर दोहरी सफलता दर्ज कराई,वहीं तेजसवीर ने कांस्य पदक जीता। हैंडबॉल के अंडर-14 वर्ग में जसलीन कौर ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राधा रमन सूरी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास नहीं, बल्कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। उन्होंने नीलम, वरुण, जगतार और हर्ष जैसे कोचों के समर्पण की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें