फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जेई के तबादले के विरोध में उतरे बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन का सब-यूनिट नंबर-1 में चल रहा धरना सोमवार को दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया। कर्मचारी सब-डिवीजन नंबर-1 में तैनात कनिष्ठ अभियंता पवन दहिया के तबादले का विरोध कर रहे हैं। यूनियन का आरोप है कि अधीक्षक अभियंता ने बिना किसी जायज कारण और ऑनलाइन स्थानांतरण नीति की अनदेखी कर पवन दहिया को जबरन शहजादपुर भेज दिया है।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए यूनिट प्रधान सतबीर देशवाल और केंद्रीय परिषद के उप-प्रधान राज कुमार सेहला ने कहा कि यह तबादला राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। उन्होंने अधिकारियों की उदासीनता पर रोष जताते हुए चेतावनी दी कि यदि बदली रद्द नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। आज कार्यकारी अभियंता के साथ होने वाली बैठक के बाद आंदोलन की अगली रणनीति तय होगी। इस दौरान सोनू यादव, अंकुश शर्मा और तिलक राज समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें