फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, दो घंटे काम रखा ठप

विज्ञापन
अंबाला छावनी के 12 क्रॉस रोड कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों को एचकेआरएन पोर्टल पर स्थानांरित करने का विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। केंद्रीय परिषद एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। यह प्रदर्शन डीसी रेट कर्मचारियों के समर्थन में किया गया। सोमवार को पूरे उत्तर हरियाणा में सब-यूनिट स्तर पर कर्मचारियों ने दो घंटे तक कार्य ठप कर निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान नंबर एक सब-डिवीजन पहुंचे सर्कल सचिव सतबीर देशवाल ने कहा कि निगम के उच्च अधिकारी डीसी रेट पर कार्यरत कर्मचारियों को जबरदस्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) पोर्टल पर स्थानांतरित करने के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन निगम की इस दमनकारी नीति को बर्दाश्त नहीं करेगी। यूनियन नेता देशवाल ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों ने अपना अडि़यल रवैया नहीं बदला, तो आने वाले दिनों में यूनियन कोई भी सख्त फैसला लेने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से की अपील
यूनियन पदाधिकारियों ने डिवीजन और सर्कल स्तर के अधिकारियों से अपील की है कि वे पत्र जारी कर कर्मचारियों पर अनावश्यक मानसिक दबाव न बनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है और केंद्रीय परिषद इसका स्थाई समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। आंदोलन की अगली कड़ी में यूनियन ने एलान किया है कि मंगलवार को भी यूनिट स्तर पर दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया जाएगा। सोमवार के प्रदर्शन में विभिन्न सब-डिवीजन के पदाधिकारियों ने कमान संभाली। नंबर 1 व 2 सब-डिवीजन में फोरमैन सुखजिंदर सिंह (अध्यक्षता), बलवंत यादव (संचालन), बब्याल : सुरेंद्र कुमार (अध्यक्षता), विशाल गुर्जर (संचालन), केसरी : गुरमीत सिंह व विक्रम सिंह, बराड़ा : दीपक शर्मा (प्रधान), गोविंद (सचिव), औद्योगिक एरिया : नवीन धीमान (प्रधान), सुभाष चंद्र (सचिव) ने प्रदर्शन की कमाल संभाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें