अंबाला सिटी। एमडीएसडी कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता एक भारत-श्रेष्ठ भारत और साहित्यिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने भारत के अलग-अलग कोनों में मनाई जाने वाली होली की सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. जसप्रीत कौर, डॉ. धनंजय और डॉ. मोनिका मिगलानी ने निभाई। कड़े मुकाबले में बीए तृतीय वर्ष की नंदिनी प्रथम, तानिया व कशिश संयुक्त रूप से द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की शिवानी तृतीय रही। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. मंजू तोमर व प्राचार्या डॉ. सीमा सिंघल ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। संवाद