फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही बिजली योजना-उपायुक्त

Sat, 27 Dec 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सरकार द्वारा क्रियान्वित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा, सौर ऊर्जा के उपयोग से प्रदूषण में कमी आएगी और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा मिलेगा। अंत्योदय परिवार, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है तथा सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, उन्हें दो किलोवाट सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये व हरियाणा द्वारा 50 हजार रुपये कुल 1.10 लाख रुपये की सब्सिडी दी जा रही है, इसके साथ जिन परिवारों की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है और वार्षिक बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, उन्हें दो किलोवाट सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये तथा प्रदेश सरकार से 20 हजार रुपये, जिसमें कुल 80 हजार रुपये का अनुदान मिलता है। ऐसे ही जिन घरेलू उपभोक्ताओं की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक है, उन्हें केंद्र सरकार द्वारा एक किलोवाट पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये, अगले 1 किलोवॉट यानि 2 से 3 किलोवाट तक सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने पर 18 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। इस तरह अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन


ठंड व शीतलहर से बचाव के लिए सतर्कता व सावधानी आवश्यक : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बढ़ती ठंड व शीतलहर के संभावित प्रभावों को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, हरियाणा की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुरूप सावधानियां अपनाकर शीतलहर से होने वाले संभावित नुकसान से बचा जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि अत्यधिक ठंड और शीतलहर के दौरान यथासंभव घर के भीतर ही रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। विशेष परिस्थितियों में बाहर जाते समय शरीर को पूरी तरह ढककर रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें