फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वीर बाल दिवस पर बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, चालक-परिचालकों ने चखा लंगर

Sat, 27 Dec 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
वीर बाल दिवस पर छावनी बस अड्डे पर यात्रियों को चाय और ब्रेड का प्रसाद वितरित करते प्राइवेट बस च
विज्ञापन
अंबाला। साहिबजादों के बलिदान को समर्पित वीर बाल दिवस के अवसर पर अंबाला छावनी बस स्टैंड पर निजी बस चालक और परिचालकों ने मिलकर मानवता की मिसाल पेश करते हुए विशाल लंगर का आयोजन किया। कड़ाके की ठंड के बीच यात्रियों और राहगीरों को गरमा-गरम चाय और ब्रेड का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन



साहिबजादों की शहादत को किया नमन
सुबह नौ बजे से ही बस अड्डे पर निजी बस यूनियन के सदस्य नरेश, मोंटी राणा, शेर सिंह, लाडी व अन्य ने एकजुट होकर कार्यक्रम की शुरुआत गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को नमन कर की गई। इसके बाद बस स्टैंड के अंदर स्टाल लगाकर लंगर शुरू किया गया। इस दौरान प्राइवेट बस चालक और परिचालक स्वयं अपने हाथों से यात्रियों को चाय और ब्रेड बांटते नजर आए। ठंड में बस का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए यह लंगर बड़ी राहत लेकर आया। लंगर में केवल बस यात्रियों ही नहीं, बल्कि ऑटो चालकों, रेहड़ी-फड़ी वालों और स्थानीय दुकानदारों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। सेवा का यह सिलसिला शाम पांच बजे तक चलता रहा।

यूनियन ने कहा- सेवा ही सबसे बड़ा धर्म
प्राइवेट बस यूनियन के सदस्य नरेश ने बताया कि साहिबजादों का बलिदान हमें धर्म और मानवता की रक्षा की प्रेरणा देता है। इसी भावना के साथ सभी चालक-परिचालक भाइयों ने अपनी नेक कमाई से इस लंगर का आयोजन किया है। इस दौरान बस स्टैंड परिसर में अनुशासन का भी विशेष ध्यान रखा गया ताकि बसों के आवागमन में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन

वीर बाल दिवस पर छावनी बस अड्डे पर यात्रियों को चाय और ब्रेड का प्रसाद वितरित करते प्राइवेट बस च

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें