फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे भी नहीं मिलती बिजली, किसानों ने एसई कार्यालय का घेराव कर की नारेेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिर्फ एक घंटे बिजली मिलने से परेशान किसानों ने एसई कार्यालय का घेराव किया। किसान करीब 6 घंटे तक बिजली अधीक्षक अभियंता कार्यालय के दरवाजे पर डटे रहे और नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन (चढू़नी ग्रुप) के बैनर तले सुबह ही किसान एसई कार्यालय पर एकत्रित हो गए। इस दौरान किसानों ने बिजली निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी परेशानी बताई।
विज्ञापन

करीब एक बजे पहुंचे गुरनाम सिंह चढूनी ने भी एसई कार्यालय पहुंच कर निगम के अधिकारियों से सीधे सवाल किए। उन्होंने छह घंटे बिजली देने की मांग की। इस दौरान अधिकारियों ने कई अन्य परेशानियों को रखने का प्रयास किया, परंतु किसानों के आगे उनकी एक न चली। आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया। साथ ही साथ चेतावनी भी दी की अगर निगम 6 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं करवाता है तो वह दोबारा धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे। किसानों का कहना है कि पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण उनकी गन्ने, सूरजमुखी व सब्जियों की फसलें पूरी तरह से सूख रही हैं। जब रात के समय बिजली आती है तो किसानों को जानकारी नहीं होती।
नहीं दे पा रही पानी
फसलों को इस समय पानी की ज्यादा जरूरत है। जब तक बिजली नहीं होगी हम पानी भी नहीं दे सकेंगे। इस बार पहले ही मौसम की मार से किसानों को नुकसान झेलना पड़ा है। अब बिजली निगम नुकसान का कारण बन रहा है।
विज्ञापन

- राजीव शर्मा, किसान।
सूख चुकी हैं फसलें
गन्ने, आलू, सूरजमुखी सभी फसलों को पानी की आवश्यकता है। हालात यह हैं कि फसलें सूखने की कगार पर हैं। जल्द ही फसलों को पानी नहीं दिया गया तो वे पूरी तरह से सूख जाएंगी। किसानों को नुकसान झेलना पड़ेगा।
- विनोद राणा, किसान।
मजबूरी में किया घेराव
अधिकारियों के आगे पहले ही गुहार लगा चुके थे। मजबूरी में एसई कार्यालय का घेराव करना पड़ रहा है। अगर यहां पर आश्वासन मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो हमें अपने आंदोलन को तेज करना पड़ेगा।
-मुनीष, किसान।
समय भी निर्धारित नहीं
24 घंटे में से केवल एक घंटा बिजली दे रहे हैं। उसका भी कोई समय निर्धारित नहीं है। हमारी फसलें सूखने की कगार पर हैं। वहीं अन्य परेशानियां भी हैं। बिजली निगम को कम से कम 6 घंटे के लिए बिजली उपलब्ध करवानी चाहिए।
विज्ञापन

- गुलाब सिंह, किसान।
किसान हमारे पास आए थे, हमने उनकी बात को सुना और समाधान का आश्वासन दिया है। जल्द ही समस्या का हल कर दिया जाएगा।
- वीके बरनवाल, एसई, बिजली निगम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें