फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजली कर्मचारी आज पंचकूला में एसीएस का करेंगे घेराव

विज्ञापन
अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड बिजली कार्यालय पर रोष प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
- पंजोखरा थाने में कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज मामले के विरोध में आंदोलन जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पंजोखरा थाने में बिजली कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में शुरू हुआ आंदोलन बुधवार को 22 वें दिन भी जारी रहा। कैंट यूनिट के तहत सभी सब-यूनिटों में कामकाज ठप रहा और विरोध प्रदर्शन किया गया।
सर्कल सचिव सतबीर देसवाल ने घोषणा की कि जब तक कर्मचारियों पर दर्ज प्राथमिकी रद्द नहीं होती, आंदोलन थमेगा नहीं। निगम अधिकारियों का तानाशाहीपूर्ण रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने 5 फरवरी को पंचकूला में एसीएस पावर के घेराव को निर्णायक लड़ाई बताते हुए सभी कर्मचारियों को पहुंचने की अपील की। यूनिट सचिव सोनू यादव ने कहा कि अंबाला कैंट का एक-एक कर्मचारी जायज मांगों के लिए पंचकूला में उपस्थिति दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मांगें नहीं हुई पूरी
यूनियन ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन केवल पुलिसिया कार्रवाई तक सीमित नहीं है। कर्मचारी लंबे समय से कैशलेस मेडिकल सुविधा और रिस्क अलाउंस लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा समान काम-समान वेतन और सभी श्रेणियों में तरक्की, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी और इंटर-यूटिलिटी का विरोध व मुफ्त बिजली यूनिट के कोटे में बढ़ोतरी की मांग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें