फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लिपिक के निलंबन के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 18 Jul 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। लिपिक गुरविंदर सिंह के निलंबन के विरोध में वीरवार को सब यूनिट नंबर 2 के आह्वान पर दो घंटे का धरना प्रदर्शन बिजली कर्मचारियों ने किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

सब यूनिट प्रधान बलवंत यादव ने कर्मचारियों को बताया कि बर्फखाने की विवादित जगह पर कब्जा जताने वाले व्यक्ति ने एसडीओ से मुलाकात की थी। इसके बाद ही बर्फखाने की जमीन पर लगे बिजली के मीटर को काटने के निर्देश दिए गए थे। अब एसडीओ नंबर 2 बचने के लिए बयान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता ने विवादित जगह पर अपना कब्जा बताया है वो खुद एसडीओ से आकर मिले थे और सारे कागज उन्हें दिखाए। इसके बाद ही कनेक्शन काटने की कार्रवाई एसडीओ द्वारा करवाई गई। इसकी पुष्टि उनके अपने कमरे में लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर की जा सकती है । इसीलिए एसडीओ द्वारा गुरविंदर कर्मचारी पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और ये आरोप सिर्फ अपने आप को बचाने के लिए लगाए जा रहे है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अभी तक उन्हें बात करने के लिए नहीं बुलाया गया है। अब आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें