फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिजली निगम ने निकाला खंभा, पानी की लीकेज ठीक

विज्ञापन
शहर कोर्ट रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग की टीम पानी की लीकेज को ठीक करते हुए। स्वयं
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कोर्ट रोड पर पीने की पाइपलाइन की लीकेज को जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने ठीक किया। इससे पूर्व बिजली निगम की टीम की ओर से खंभा निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग टीम ने शुक्रवार दिन में लाइन को अर्थमूविंग मशीन से खोदाई कर ठीक कराया। इस लाइन में पिछले करीब सात दिनों से लीकेज हो रही थी। इस वजह से बादशाही बाग, मानव चौक, कोर्ट रोड, मिलाप नगर और महेंद्र नगर के पांच कॉलोनियों में पीने का गंदा पानी आ रहा था।
बादशाही बाग के स्थानीय निवासी वीके शर्मा रणबीर सिंह कीर, हिमांशु गोयल, जोध सिंह, दिलजीत सिंह पुनिया, विपुल ने कहा कि सरकारी विभागों के आपसी तालमेल की वजह से ऐसी दिक्कत सामने आती है। अब जनस्वास्थ्य और स्वास्थ्य विभाग को यहां के पानी के सैंपल लेने चाहिए ताकि पानी की गुणवत्ता की जांच की जा सके। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीई जतिंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट रोड पर पीने के पानी की लाइन को ठीक करवाया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटी लाइन को कोई नहीं कर रहा था ठीक
दरअसल, बिजली खंभा लगाने के दौरान टूटी पीने के पानी की लाइन को ठीक करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग व बिजली निगम सरकारी विभाग आमने-सामने आ गए थे। दोनों विभागों ने पानी की लाइन को ठीक नहीं करवाया था और इसे ठीक करने का जिम्मा एक-दूसरे पर डाल दिया था। इसके बाद अमर उजाला ने 20 जून के अंक में खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद बिजली निगम की टीम ने खंभा निकलवाया। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीने की पाइपलाइन को ठीक करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें