फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गंदगी से जग्गी कॉलोनी में आक्रोश, सौंपेंगे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जग्गी कॉलोनी में स्थित नाले की खस्ता हालत से क्षेत्रवासियों ने आक्रोश है। वह अब मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंपेंगे। वर्ष 2023 में भी बाढ़ के कारण नाले का पानी कई फुट तक कॉलोनी में भर गया था। इसके बाद भी अभी नालों की दीवारों टूटी हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष जलभराव का सामना करना पड़ा था। इस वर्ष नाले की सफाई तो हुई है मगर नाले से सिर्फ कूड़ा ही निकाला है जबकि गाद पहले की तरह ही जमी हुई है। इसलिए अब स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का फैसला लिया है।
कई बार गिर चुके हैं पशु
स्थानीय निवासी राजीव कुमार ने बताया कि नाले की दीवारें टूटी हैं। ऐसे में कई बार यहां से गुजर पशु भी नाले में गिर जाते हैं। इतना ही नहीं नाले की सफाई भी ठीक तरीके से नहीं हुई है। बाढ़ के समय घरों में पांच फुट तक पानी भर गया था। कई रातों तक वे जाग कर बैठे रहे थे। निगम के अधिकारी भी यहां पर सुध लेने के लिए नहीं आते।
विज्ञापन

नाले को ढकने से होगा हल
संजय कुमार ने बताया कि उनकी यहां पर वेल्डिंग की दुकान है। नाले में सफाई तो होती है मगर अधिकारी व कर्मचारी फोटो खींच कर ही चले जाते हैं। जबकि इसकी गाद वहीं रहती है। उन्होंने कहा कि नाले की सफाई करवाकर इसे ढक देना चाहिए। इससे लोगों को समस्या न हो।
नाले के नजदीक नहीं कूड़ेदान
दुकान संचालक नरेश कुमार ने बताया कि नाले के नजदीक कोई भी कूड़ेदान नहीं रखा गया है। इस कारण स्थानीय निवासी नाले में ही अपने घरों का कूड़ा डालने को मजबूर होते हैं। कूड़े के कारण नाले की निकासी भी प्रभावित होती है।
बदबू से होती है परेशानी
संतोष कुमार ने बताया कि दोपहर के समय गर्मी से नाले में बदबू आती है। इस कारण यहां पर बैठना भी मुश्किल हो जाता है। समय पर सफाई होने या फिर इसे ढकने के बाद ही राहत मिलेगी।
यह नाला सिंचाई विभाग के तहत आता है। विभाग की ओर से सफाई का काम चल रहा है। वहीं दीवार के लिए भी एस्टीमेट बना दिया है। जल्द ही उस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-राजेश मेहता, डिप्टी मेयर एवं वार्ड पांच पार्षद अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें