फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नालियों में लगे बिजली के खंभे, करंट का खतरा

विज्ञापन
अंबाला छावनी के प्रताप नगर की नाली में लगा बिजली का खंभा: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के प्रताप नगर, मतिदास नगर और अजीत नगर की नालियों में लगे बिजली के पोल स्थानीय लोगों के लिए परेशान बन गए हैं। नालियों में खड़े पानी के बीच ही लोहे के पोल लगे हुए हैं और ऐसे में करंट फैलने का भी खतरा है। स्थानीय लोग इस बिजली के पोल को हटाने के लिए बिजली निगम कार्यालय के भी चक्कर काट चुके हैं बावजूद इसके यह पोल शिफ्ट नहीं हुए। यहां तक कि एक शिकायत कैबिनेट मंत्री अनिल विज से भी की गई। फिर भी अधिकारी अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

फोटो नंबर - 48
अधिकारी नहीं सुन रहे
गौरव ने बताया कि बिजली के पोल शिफ्ट करने को लेकर काफी समय से मांग कर रहे हैं। बावजूद कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। जबकि यह विभाग की जिम्मेदारी बनती है।
फोटो नंबर - 47
करंट लगने का खतरा
भारत इंदू ने बताया कि नाली में पानी के बीच खड़े बिजली के पोल से करंट लगने का खतरा है। यह संबंधित विभाग की अनदेखी का ही नतीजा है। खुद बिजली शिफ्ट करने की जगह उन्हें ही शिफ्ट करवाने के लिए बोला जा रहा है। जो सरासर गलत है।
विज्ञापन

इन बिजली के पोल से तारों को शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में करंट लगने का खतरा नहीं रहेगा।
परम जांगड़ा, एसडीओ, बब्याल सब डिविजन बिजली निगम

अंबाला छावनी के प्रताप नगर की नाली में लगा बिजली का खंभा: संवाद

अंबाला छावनी के प्रताप नगर की नाली में लगा बिजली का खंभा: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें