फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर से साहा रूट पर भी इलेक्ट्रिक बसें शुरू

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद - फोटो : kathua news
विज्ञापन
अंबाला। शहर से साहा इंडस्ट्रियल एरिया के रूट पर शनिवार को इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू हो गया। इस रूट पर यह बस दिनभर में पांच फेरे लगाएगी। मौजूदा समय में अंबाला में इलेक्ट्रिक बसें चार रूट पर संचालित हो रही थीं।
विज्ञापन

इसमें अंबाला शहर से नन्हेडा, बोह बब्याल, पंजोखरा कलरहेड़ी समेत माेहड़ा रूट शामिल था। अब इसमें साहा इंडस्ट्रियल एरिया का पांचवां रूट भी शामिल हो गया है। अब रोडवेज इन सभी पांचों रूटों पर एक एक इलेक्ट्रिक बस का संचालन करेगी। इस तरह से अंबाला में आई पांच इलेक्ट्रिक बसों के पांच रूट फाइनल हो चुके हैं।

पहले इन रूटों पर हो रहा था संचालन
पहले रोडवेज विभाग के अधिकारी पांच इलेक्ट्रिक बसों को अंबाला सिटी से नन्हेड़ा वाया सुभाष पार्क पर एक बस, अंबाला सिटी से बोह- बब्याल वाया सुभाष पार्क रूट पर दो बस, अंबाला सिटी से पंजोखरा वाया कलरहेडी, तोपखाना रूट एक बस, अंबाला सिटी से मोहड़ा वाया शास्त्री कालोनी कुलदीप नगर, शाहपुर रूट पर एक बस और अंबाला सिटी से अंबाला छावनी रूट पर एक बस चला रहे थे।
विज्ञापन

अब इन रूटों पर कर रही बसें संचालन
पहला रूट अंबाला सिटी से नन्हेड़ा वाया सुभाष पार्क एक बस, पांच फेरे
दूसरा रूट अंबाला सिटी से बोह-बब्याल वाया सुभाष पार्क रूट पर एक बस, चार फेरे
तीसरा रूट अंबाला सिटी से पंजोखरा वाया कलरहेडी, तोपखाना रूट एक बस, चार फेरे
चौथा रूट अंबाला सिटी से मोहड़ा वाया शास्त्री काॅलोनी कुलदीप नगर, शाहपुर रूट पर एक बस, पांच फेरे
पांचवा रूट अंबाला सिटी से साहा औद्योगिक क्षेत्र रूट पर एक बस, पांच फेरे
वर्जन
अंबाला सिटी से साहा औद्योगिक क्षेत्र रूट पर इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू कर दिया है। अब नन्हेडा, बोह-बब्याल, पंजोखरा- कलरहेड़ी, माेहड़ा शास्त्री कॉलोनी और साहा रूट पर एक-एक बस को लगाया है।
विज्ञापन

विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें