फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार उम्मीदवार घर-घर जाकर करेंगे संपर्क

Fri, 08 May 2026 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी के सेक्टर में पार्क पर लगे झंडे। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम अंबाला सिटी के चुनाव में प्रचार के लिए अब कुछ घंटे का समय शेष रह गया है। शुक्रवार शाम को प्रचार थम जाएगा। ऐसे में आखिरी दो दिनों में प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार कर लोगों से वोट डालने की अपील करेंगे। शुक्रवार को सभी प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंचकर उन्हें डमी वोटिंग मशीन के माध्यम से मतदान के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार निगम चुनाव में शुक्रवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा टीमें गठित कर दी गई है। कहीं पर भी नियमों अवहेलना पाई गई तो निर्धारित मापदंडों के तहत तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं वीरवार को अंबाला सिटी में सरकारी संपत्तियों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के झंडे लगे दिखाई दिए। यहां तक कि पार्कों और बिजली के पोलों को भी झंडों और बैनरों से पाट दिया गया है। सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस के बैनर भी सरकारी संपत्तियों पर लगे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें