फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पेंशन कार्ड का झांसा देकर बुजुर्ग से 1.94 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। साइबर ठगों ने पेंशनधारियों को सस्ता इलाज व दवाएं उपलब्ध कराने का झांसा देकर पंजाब एंड सिंध बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी से 1.94 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने झांसे में लेकर बुजुर्ग से उनके बैंक खाते और पहचान संबंधी दस्तावेज हासिल किए और फिर वीडियो कॉल कर खाता साफ कर दिया।

मॉडल टाउन, सिटी निवासी 88 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 1999 में पंजाब एंड सिंध बैंक से सेवानिवृति ले चुकी हैं। बीते दिनों बैंक कर्मचारियों की हड़ताल की स्थिति के चलते 25 सितंबर को उनकी पेंशन खाते में आ गई थी। इसके बाद 27 सितंबर की दोपहर उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पेंशन स्कीम से जुड़ा बताकर झांसा दिया कि पेंशनरों का एक विशेष कार्ड बनाया जा रहा है, जिससे सस्ती दवाइयां और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। आरोपी ने कार्ड बनाने के नाम पर उनसे बैंक खाता संख्या, पैन कार्ड और आधार संख्या संबंधी जानकारी ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वीडियो कॉल की और कट गए पैसे
शातिर ने जानकारी लेने के बाद पीड़ित को वीडियो कॉल की। कॉल कटते ही जब बुजुर्ग ने अपना बैंक खाता जांचा तो उनके पंजाब एंड सिंध बैंक के खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1,94,019 रुपये की राशि उड़ाई जा चुकी थी। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक जयदेव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और छद्मवेश धारण कर धोखाधड़ी करने की धारा 318(4) और 319(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें