फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रुपये दोगुने का झांसा देकर ठगे आठ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। रुपये दोगुने करने का झांसा देकर शातिर ठगों ने एक से आठ लाख रुपये ठग लिए। शातिर ठगों ने पीड़ित को अपने जाल में फंसाते हुए एक केमिकल से पानी में 100-100 रुपये के नोट बनाकर दिखाए और आरबीआई बैंक में सेटिंग की बात कहते हुए उसे अपने चंगुल में फंसा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित ने अपनी क्रेटा गाड़ी दी और पत्नी के सारे जेवर गिरवी रख दिए। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों को आठ लाख दे दिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों रुपये डबल नहीं किए व पीड़ित की रकम नहीं लौटाई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत सौंपकर करीब पांच आरोपियों बलदेव नागरा, मंदीप राणा, बिंद्र, आशीष गुप्ता और बिटटू प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। थाना नारायणगढ़ पुलिस को दी शिकायत में कल्याण गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि तीन साल पहले रसोरे गांव निवासी कुलदीप कौर के साथ उसकी जान पहचान हुई थी।
पिछले साल 2022 में कुलदीप कौर ने कॉल कर बोला की आपको कंपनी की स्कीम के बारे में बताना है। इसके बाद पीड़ित महिला से नारायणगढ़ के बस स्टैंड पर मिला। जहां पर महिला ने पंजलासा गांव निवासी बलदेव नागरा और बिलासपुर के आशीष गुप्ता से बात कराई थी। पीड़ित के अनुसार बात कराने के बाद महिला अपने घर चली गई। इसके बाद बलदेव और आशीष पीड़ित को अपने पंजलासा गांव स्थित एक घर में लेकर गए। जहां पर आशीष ने पहाड़ीपुर निवासी बिंद्र रंधावा गधौली गांव के मंदीप राणा के पास फोन किया। इसके बाद बिंद्र और मदीप राणा फॉरचुनर कार में आए। इसी दौरान उन्होंने एक शीशे की डाई निकाली और पानी में कुछ केमिकल डाल कर 100 - 100 रुपये के नोट बनाए और कहा यह नोट असली है।
विज्ञापन

तभी बिंद्र ने बताया कि उनकी आरबीआई बैंक में अच्छी सेटिंग है और कहा कि जो यह नोट बनाने का पेपर है यह वहीं से आया है। तभी आरोपियों ने उसे 15 लाख रुपये के बदले तीन गुना करते हुए 45 लाख रुपये देने का लालच दिया। आरोपियों ने उसे एक स्कीम और बताई। आरोपियों ने कहा कि वह जितने भी रुपये देगा वह उसे उसके दोगुना रुपये देंगे। इसी के साथ आरोपियों ने उसे बताया कि यह स्कीम दस लाख रुपये से कम की नहीं है।
यह सुनकर पीड़ित उनके झांसे में आ गया। इसके बाद पीड़ित ने साढे़ 4 लाख रुपये में अपनी क्रेटा कार बेच दी और अपनी पत्नी के सारे जेवर सुनार के पास गिरवी रख कर 8 लाख रुपये का इंतजाम किया। पीड़ित अनिल के अनुसार बलदेव ने उसे आठ लाख रूपये की नकदी लेकर करनाल हवेली ढ़ाबा पर बुलाया। जब वह हवेली पहुंचा तो वह उसे एक फ्लैट में ले गए। जहां पर दो चार लोग बैठे थे। इसके बाद उन्होंने पीड़ित से आठ लाख रूपये ले लिए और उन्होंने रुपये बनाने शुरू कर दिए। इसी दौरान डाई में आग लग गयी और फ्लैट में चारों और धुंआ ही धुंआ हो गया। तभी आशीष ने बिट्टू प्रधान नाम का बोलते हुए कहा कि ढाई करोड़ का नुकसान हो गया। आरोपियों ने उसे कहा कि एक हफ्ते बाद आना उसका काम हो गया है। इसके बाद से वह अपने रुपये लेने के लिए चक्कर काटता रहा। आरोपियों ने उसे रुपये वापस नहीं लौटाए। पीड़ित को धमकी देते हुए कहा कि वह जान से जाएगा। उन्होंने पहले भी कई मर्डर कर रखे हैं। इसके बाद पीड़ित डर गया क्योंकि उसके पास तीन साल की एक बेटी है। उनकी कार भी बिक गई और पत्नी का मंगलसूत्र भी नहीं बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें