फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबलिग पर पिस्टल से फायर करने के मामले में आठ आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जान से मारने की नीयत से पर हमला कर पिस्टल से फायर करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनू, गोतम उर्फ गोलू, आशू, अभिषेक, विकास उर्फ सुजल, सौरभ, कर्ण व रतन निवासी न्यू प्रीत नगर अंबाला छावनी के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सात आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके अलावा आरोपी सोनू को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पवन निवासी न्यू प्रीत नगर अंबाला छावनी ने 13 नवंबर 2022 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई कि 12 नवंबर 2022 को टांगरी बांध अंबाला छावनी के पास आरोपी सोनू, मुकेश कुमार, सुजल, अरूण, गोलू, विनय कुमार, अभिषेक, शिब्बु, अमन, कर्ण सौरव व रतन ने उसे, सिन्धु, सागर, मिथुन, शुभम व रोहन के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से हमला किया। इसके अलावा पिस्टल से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें