फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नगर परिषद के वार्डों की दशा सुधारने की कवायद

विज्ञापन
अंबाला छावनी के वार्ड स्तर पर होने वाले कार्याें को लेकर अ​भियंताओं के साथ मंत्रणा करते नप अध्य
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद के वार्डों की दशा सुधारने के की कवायद शुरू हो गई। वार्ड पार्षदों से प्राप्त आग्रह के आधार पर नगर परिषद ने विकास परियोजनाओं की सूची तैयार कर ली है और इसकी निविदा भी ऑनलाइन अपलोड कर दी गई है ताकि नियम पूरे करने वाले ठेकेदार इसमें हिस्सा ले सकें। अलग-अलग वार्डों में होने वाले विकास कार्याें पर लगभग एक करोड़ 55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से वार्डों में गली व ड्रेनों का निर्माण, धर्मशालाओं सहित सामुदायिक केंद्रों के साथ शौचालय बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन



सुरक्षा होगी मजबूतर
विकास कार्याें के तहत अंबाला छावनी के निवासियों को सबसे बड़ी सौगात सुरक्षा को लेकर मिलेगी। प्रमुख बाजार व सदर क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। लगभग 50 से अधिक कैमरों को लगाने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। यह कार्य आठ लाख 43 हजार 384 रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।

विकास कार्यों की सूची
अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 23 रंगिया मंडी में आंगनबाड़ी का निर्माण किया जाएगा। इस पर नौ लाख 99 हजार 967 रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार वार्ड नंबर 21 शाहपुर गांव में 19 लाख 44 हजार 711 रुपये की लागत से धर्मशाला का निर्माण, निगार सिनेमा के पास दो लाख 86 हजार की लागत से शौचालय, वार्ड नंबर 31 में तीस लाख तीन हजार 683 रुपये की लागत से गली, ड्रेन, स्लैब सहित अन्य कार्य, लालकुर्ती बाजार में 15 लाख 59 हजार 684 रुपये की लागत से आधुनिक शौचालय, वार्ड 28 में तीस लाख 1698 रुपये की लागत से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, सुभाष पार्क में आठ लाख 53 हजार 837 रुपये की लागत से आरसीसी गेट, वार्ड नंबर 24 में तीस लाख की लागत से गली व ड्रेन आदि का निर्माण, वार्ड नंबर 23 रंगिया मंडी में तीन लाख 76 हजार की लागत से गेट का निर्माण, वार्ड नंबर 30 में 29 लाख की लागत से ड्रेन व गलियों का निर्माण, वार्ड नंबर 28 मच्छी मोहल्ला में छह लाख 76 हजार की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण और वार्ड नंबर 27 में 30 लाख की लागत से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


वार्ड स्तर पर विकास कार्याें का लेखा-जोखा तैयार किया गया है। इस संबंध में अभियंताओं से भी विस्तृत जानकारी ली गई। लगभग एक करोड़ 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की निविदा विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है ताकि समय रहते लोग इन कार्यों से जुड़े दस्तावेजों को जमा करवा सकें।
विज्ञापन

- स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद सदर अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें