फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नवजात के माता-पिता को ढूंढने का प्रयास जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीआरपी पानीपत ने घरौंडा की रेलवे फाटक के पास नवजात के मामले में शनिवार को घरौंडा और पानीपत के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के रिकॉर्ड की जांच की। वहीं ने अस्पताल व आसपास की सीसीटीवी की भी जांच की। पुलिस इनके माध्यम बच्चे के माता-पिता का पता लगाने में लगी है। वहीं पर बच्चे को करनाल के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

विदित है कि दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर शुक्रवार को घरौंडा रेलवे फाटक के पास लावारिश हालत में एक नवजात मिला था। उसको शॉल में लपेटकर झाड़ियों में फेंका गया था। सुमेर सिंह निवासी मुख्य बाजार कश्यप चौक घरौंडा करनाल ने जीआरपी को शिकायत दी थी।
उन्होंने बताया था कि वह हलवाई का काम करता है। वह मोटरसाइकिल पर अपनी भाभी पिंकी के साथ 28 नवंबर को शाम के समय गुढ़ा गांव जा रहा था। वे भूतों वाली फाटक के साथ कच्चे रास्ते से नौखा कॉलोनी जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही नौखा कॉलोनी के दूसरी तरफ कच्चे रास्ते पर उसने अपनी भाभी पिंकी को उतारा तो उनको एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने लाइनों के पास जाकर देखा तो एक नवजात शॉल में ओरनाल के साथ झाड़ियों में था।
उसने नवजात के माता-पिता को ढूंढने के लिए इधर-उधर देखा। लेकिन कोई नहीं मिला। उन्होंने उसको सिविल अस्पताल घरौंडा में दाखिल करवाया। जीआरपी इस मामले में बच्चे के माता-पिता का पता लगाने के लिए पानीपत व घरौंडा के अस्पतालों में पहुंची।
जीआरपी कर्मियों ने यहां रिकॉर्ड देखा और आसपास की सीसीटीवी के साथ मिलान भी किया। जीआरपी पानीपत के प्रभारी जोगिंद्रत सिंह ने बताया कि नवजात के मामले जांच लगातार की जा रही है। इसमें कई अस्पतालों का रिकॉर्ड देखा है। इसके साथ सीसीटीवी देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें