फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिक्षकों की कमी से पढ़ाई हो रही प्रभावित

Fri, 13 Dec 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर मंडी में धान बरसाने पर दो आढ़तियों में विवाद हो गया। एक आढ़ती ने तैश में आकर दूसरे आढ़ती पर गोली चला दी। गोली आढ़ती की आंख के ऊपरी हिस्से को छू कर निकल गई। आरोपी ने आढ़ती पर पिस्तौल की बट से हमला भी किया।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर आरोपी आढ़ती अपने घर चला गया। जहां से सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पीड़ित का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाबरपुर मंडी निवासी ओम प्रकाश मित्तल ने बताया कि वह पेशे से आढ़ती है। उसकी बाबरपुर मंडी में मित्तल ट्रेडिंग के नाम से 79 नंबर दुकान है। उसने अपनी दुकान के सामने आठ बोरी धान की सुखाई थी। वह वीरवार दोपहर को अपनी दुकान पर बैठा था। तीन मजदूर उसकी दुकान के सामने लगभग साढ़े तीन बजे धान बरसा रहे थे। इसी वक्त यहां पर राजाखेड़ी निवासी बिजेंद्र आर्य आया। बिजेंद्र आर्य की दुकान नंबर 83 है। वह दुकान के ऊपर ही मकान बनाकर रहता है। धान बरसाने पर बिजेंद्र आर्य उसके साथ गाली गलौज करने लगा। उसने कहा कि वह अपनी दुकान के सामने धान बरसा रहा है।
विज्ञापन

इसी बात से वह तैश में आ गया। पहले वह घर से बंदूक लेकर आया और गोली मारने की धमकी देने लगा। इस बंदूक से गोली नहीं चली तो वह घर से पिस्तौल लेकर आया। पहले उसकी आंख पर पिस्तौल के बट से हमला किया। फिर उस पर गोली चला दी। गोली उसकी आईब्रो को छू कर निकल गई। गोली की आवाज सुनकर सभी आढ़ती दुकानों से बाहर आ गए। आरोपी बिजेंद्र पिस्तौल लेकर अपने घर चला गया। आढ़तियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस व सीआईए वन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र को उसके घर से हिरासत में लिया। घायल ओमप्रकाश को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें