फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में आनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए आनलाइन आवेदन की आज अंतिम तारीख है। इससे पहले विभाग दो बार तारीख बढ़ा चुका है लेकिन इस बार इसकी संभावनाएं बेहद कम हैं। क्योंकि दूसरी बार तारीख बढ़ाने के बाद आवेदन बहुत कम मिले हैं। शहर की राजकीय आईटीआई में करीब 1132 सीटों के लिए 3260 आवेदन आ चुके हैं हालांकि यदि ट्रेडवार कुल आवेदनों की बात की जाए तो यहां 12 हजार 110 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। यानि एक-एक विद्यार्थी ने करीब चार-चार कोर्स में आवेदन किया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले की 8 राजकीय और 5 प्राइवेट आईटीआई में करीब 4400 सीटें हैं इनमें से करीब 3400 सीटें राजकीय आईटीआई में हैं। इनमें भारांपुर राजकीय आईटीआई में मात्र 16 आवेदन ही आए हैं। हालांकि भारांपुर में करीब 1020 आवेदन और शहर महिला राजकीय आईटीआई में 540 आवेदन आ चुके हैं। शहर राजकीय आईटीआई के प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि इस बार आनलाइन आवेदनों की तारीख बढ़ने की संभावनाएं कम हैं इसीलिए जो भी विद्यार्थी रह गए हैं वह आज ही अपने फार्म जमा करवा दें ताकि बाद में उन्हें पछताना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें