फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : दाखिले की प्रक्रिया पूरी, एक अक्टूबर को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
छावनी राजकीय स्नोतकोत्तर महाविद्यालय - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। कालेज में दाखिले के लिए चल रही मिशन एडमिशन की पहली प्रक्रिया के तहत शुक्रवार आनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया संपन्न हो गई। हालांकि आनलाइन आवेदन फार्म वीरवार रात 12 बजे तक भरे जा सकते थे लेकिन इसके बाद विभाग ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक डाक्यूमेंट अपलोड करने का समय विद्यार्थियों को अतिरिक्त दिया था। दो बजे के बाद यह फार्म लॉक कर दिए गए।
विज्ञापन

अंबाला के राजकीय कालेजों की बात करें तो छावनी के पीजी कालेज में करीब 1100 सीट के लिए सर्वाधिक 4332 आवेदन आए जबकि नारायणगढ़ में करीब 830 सीटों के लिए 1270, शहजादपुर में 300 सीटों के लिए 647, साहा राजकीय कालेज में 480 सीटों के लिए 963 और शहर महिला कालेज में 320 सीटों के लिए सबसे कम 254 आवेदन प्राप्त हुए। इन पांचों कालेजों में करीब 3030 सीटों के लिए करीब 7466 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 18 दिन चली आनलाइन प्रक्रिया के तहत प्रदेशभर के राजकीय, अराजकीय और राजकीय सहायता प्राप्त कालेजों में दाखिले के लिए कुल 4 लाख 16 हजार 31 आवेदन आए। बता दें कि अब पहली मेरिट लिस्ट 1 अक्टूबर को जारी होगी। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि शुक्रवार को जिन विद्यार्थियों ने अपने आवेदन फार्म भरे हैं और विभागीय जांच में कोई दिक्कत पाई गई तो विभाग इस पर आपत्ति जाहिर करेगा विद्यार्थियों को वह आपत्ति 48 घंटे के भीतर दूर करनी होगी अन्यथा फार्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

छावनी पीजी कालेज में आए आवेदन
बीए 2077
बीकाम 891
बीबीए 189
बीसीए 338
बीएससी नॉन मेडिकल 455
बीएससी मेडिकल 197
बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन 78
बीए एमसी 78
बीटीएम 33
कुल 4332
नारायणगढ़ पीजी कालेज में आए आवेदन
बीए 799
बीकॉम 343
बीएससी नॉन मेडिकल 128
कुल 1270
साहा राजकीय कालेज यूं आए आवेदन
बीए 708
बीकॉम 184
बीएससी नॉन मेडिकल 71
कुल 963
शहजादपुर महिला कालेज में आए आवेदन
बीए 440
बीकॉम 147
बीएससी नॉन मेडिकल 60
कुल 647
शहर महिला कालेज में आए कुल आवेदन
बीए 160
बीकॉम 92
कुल 252
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें