फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दुकान से लाैट रही महिला से झपटी बाली

विज्ञापन
अंबाला कैंट की डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-बी निवासी चलती देवी बदमाश द्वारा झपटी गई बाली की जानकारी दे
विज्ञापन
अंबाला। डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर-बी ब्लॉक निवासी महिला चलती देवी के कान से बाइक सवार बाली झपटकर भाग गया। बदमाश ने दिनदहाड़े बोह बस स्टैंड के पास वारदात को अंजाम दिया। जैसे ही महिला दुकान से सामान लेने के बाद सड़क पर आई, पीछे से बदमाश ने झपटा मारा था। लोगों ने शोर भी मचाया लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। डिफेंस कॉलोनी के बी-ब्लॉक निवासी चलती देवी ने बताया कि शनिवार को वह बोह बस स्टैंड के पास ही दुकान पर सामान लेने आई थीं।
विज्ञापन

छीनी गई बाली का वजन करीब 6 ग्राम था। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें