फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई टिकटिंग प्रकरण : पलवल के लिए कार्यमुक्त हुए तीनों परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ई टिकटिंग घोटाले के मामले में बुधवार को तीनों परिचालक विक्रम सिंह, रमेश कुमार और पंकज कुमार को पलवल के लिए रोडवेज की अंबाला डिपो ने बुधवार को कार्यमुक्त कर दिया गया। जबकि कौशल निगम के तहत लगे दो कर्मचारियों पर दस- दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हालांकि अभी तक जुर्माना जमा नहीं कराया गया है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह कर्मचारी जमा करा देंगे। जबकि इस मामले में एक कौशल निगम कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी थी। वहीं छह परिचालकाें को पहले ही चार्जशीट कर दिया था।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज में अंबाला डिपो में सबसे पहले ई-टिकटिंग को लेकर घपला सामने आया था। जिसमें कर्मचारियों ने लोगों की टिकट तो काट दीं मगर टिकट के बदले मिले राजस्व को रोडवेज के खातों में नहीं जमा कराया। यहां तक कि ऑनलाइन बुकिंग को ही रद्द करा दिया। इस मामले में अंबाला डिपो में हुई जांच के बाद मुख्यालय ने रोडवेज के 12 कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। जिसमें एक कर्मचारी को बर्खास्त किया गया है तो तीन पक्के कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इसके साथ ही दो कर्मचारियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जबकि छह कर्मचारियों को चार्जशीट किया गया था। हैरानी की बात है कि जिस कर्मचारी को बर्खास्त किया गया है वह कौशल निगम के तहत परिचालक के पद पर कार्यरत था। वहीं जो पक्के रोडवेज के कर्मचारी थे उन्हें सिर्फ तबादले का दंड ही दिया गया है। इसमें विक्रम सिंह, राजेश कुमार और पंकज कुमार का तबादला पलवल जिला में किया गया था।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें