अंबाला। एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पर पलट गया। लोगों ने ई-रिक्शा को उठाया और कर्मचारी को प्राथमिक उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां वह उपचाराधीन है।
घायल संजय ने बताया कि वह पांच नंबर मोहल्ले का रहने वाला है। वीरवार को काम खत्म करने के बाद वह पैदल घर की तरफ जा रहा था। रेडक्रॉस द्वारा संचालित अपना घर के पास पहुंचा तो वहां से गुजर रही ई-रिक्शा अचानक से उसके ऊपर पलट गया। हादसे में वह घायल हो गया। चालक से पूछा तो उसने बताया कि बाइक द्वारा अचानक से ओवरटेक करने पर ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया। गनीमत यह रही कि ई-रिक्शा में दूसरी सवारियां नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।