फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड बदलकर कर खाते से एक लाख 13 हजार रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एटीएम से रुपये निकलवाने गए व्यक्ति से दो आरोपियों ने कार्ड बदलकर कर पीड़ित के खाते से एक लाख 13 हजार रुपये निकाल लिए। थाना मुलाना पुलिस को दी शिकायत में अमृतपाल सिंह ने बताया कि वह गांव खान अहमदपुर का निवासी है। वह 12 मार्च को डेबिट कार्ड लेकर रुपये निकलवाने के लिए दोसड़का के एटीएम में गया। जहां पर मशीन में कार्ड डालने पर रुपये नहीं निकले। इसी दौरान दो व्यक्ति एटीएम के अंदर आए। इसके बाद उन्होंने उसे कार्ड से 20 हजार रुपये निकलवाकर उसे दे दिए। इस दौरान उन्होंने उसक डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से आरोपियों ने 1 लाख 13 हजार रुपये निकाले लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें