फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई चालान सॉफ्टवेयर होगा अपग्रेड, हाईटेक होगी ट्रैफिक पुलिस

Tue, 02 May 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
विज्ञापन
e chalan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस की ई चालान योजना में अब सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन का काम होना है। अभी तक जिस सॉफ्टवेयर पर काम चल रहा था, उसमें थोड़ी कमी होने के कारण यह काम शुरू होगा। माना जा रहा है कि जल्द ही यह सिस्टम अपग्रेड होने के बाद अंबाला की ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से हाईटेक होगी, जबकि मैनुअल चालानिंग सिस्टम पर पूरी तरह से ब्रेक लग जाएगी।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के पास जो ई-चालान का साफ्टवेयर है, उसमें कई कालम दिए गए हैं, लेकिन एक्टिवा और स्कूल बस चालान के कालम नहीं थे। इसी कारण से ट्रैफिक पुलिस को इन दोनों वाहनों के चालान मैनुअल ही करना पड़ता था। लेकिन इस में भी स्कूल बस की जगह प्राइवेट बस व एक्टिवा के स्थान पर स्कूटर भरा जाता था। इससे यह चालान प्रक्रिया पूरी होती थी। इसी कारण से ट्रैफिक पुलिस ने उच्चाधिकारियों को साफ्टवेयर की खामी से अवगत करा दिया है। ट्रैफिक पुलिस की योजना है कि जल्द ही मैनुअल चालान को पूरी तौर पर बंद कर दिया जाएगा और चालान सिर्फ ई मशीन से ही किया जाएगा।

15 दिनों बाद पूरा सिस्टम हो जाएगा अपग्रेेड
ट्रैफिक पुलिस की मानें तो आने वाले पंद्रह दिनों में यह सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इन मशीनों को अपग्रेड किया जाएगा और इसके बाद मैनुअल चालानिंग सिस्टम को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। इसी को लेकर मशीन से चालान के कई फायदे होंगे, जबकि चालानिंग ऐसा होने से एक तो कागज की बर्बादी बंद होगी और दूसरा मशीन से चालान होने पर अगर पहले कभी उस वाहन का चालान हुआ हो तो मशीन तुरंत बता देगी कि यह दूसरा या तीसरा चालान होगा और उसके हिसाब से ही जुर्माना भी तय हो जाएगा। मैनुअल चालान सिस्टम में मौके पर इस बात की जानकारी नहीं हो पाती है। मशीनों के अपग्रेडेशन के बाद ई मशीन से चालान प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए जिले में चालान के लिए 5 मशीन हैं इसमें दो मशीन ग्रामीण क्षेत्र में हैं और तीन मशीन शहरी क्षेत्र में हैं। ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही और ज्यादा मशीनें मिल जाएंगी और नाकों पर चालान इन्हीं मशीनों से होंगे।
विज्ञापन


ई चालान मशीन के साफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए विभाग के आला अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट होते ही तमाम चालान प्रक्रिया सिर्फ ई मशीन से ही पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन

- जसबीर सिंह, एसएचओ ट्रैफिक अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें