फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डंपर ने स्कूटी सवार महिला को कुचला

विज्ञापन
श​शिबाला, मृतका। फाइल फोटो
विज्ञापन
बराड़ा। डंपर ने आज फिर तीन बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया। तेजगति डंपर ने दोसड़का के पास एक्टिवा सवार महिला को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान थंबड़ गांव निवासी 49 वर्षीय शशिबाला के तौर हुई है। पुलिस ने डंपर और चालक को काबू कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह हुआ हादसा
हादसा बुधवार सुबह हुआ था। थंबड़ गांव निवासी रवि ने बताया कि वह छावनी में कारपेंटर का काम करता है। इस वजह से रोजाना सुबह ट्रेन से छावनी जाना होता है। उनके गांव की 49 वर्षीय शशिबाला भी इसी ट्रेन में जाती थीं। शशिबाला अपने गांव के ही एक व्यक्ति की बाइक पर बराड़ा स्टेशन पर आती थीं लेकिन बुधवार को वह व्यक्ति स्टेशन पर नहीं गया तो शशिबाला अपनी स्कूटी पर ही स्टेशन के लिए निकलीं। उसके पीछे ही रवि भी अपनी बाइक पर चल रहा था। वह दोनों अधोया की तरफ से आ रहे थे। जब शशिबाला अनाज मंडी की तरफ मुड़ने लगीं तो दोसड़का की तरफ से आए रेत से भरे तेज रफ्तार डंपर ने शशिबाला को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में डंपर भी पास ही नाले में पलट गया। वहीं, शशिबाला के बुरी तरह कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पति की मौत के बाद संभाली थी जिम्मेदारी
रवि ने बताया कि शशिबाला के पति सतपाल छावनी स्टेशन पर कुली का काम करते थे और करीब नाै वर्ष पहले बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई। घर में केवल तीन बेटियां थी और घर के गुजारे के लिए शशिबाला अपने पति की जगह करीब छह साल से कुली का काम कर रही थी। उसने पिछले वर्ष बड़ी बेटी की शादी की थी। दूसरी बेटी पढ़ाई पूरी करके घर का काम करती है और तीसरी बेटी अभी गांव के ही स्कूल में पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। डंपर को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

विश्वबंधू,चौकी प्रभारी, थाना बराड़ा।

शशिबाला, मृतका। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें