फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जाम के चलते छावनी बस अड्डे पर घंटों देरी से पहुंची बसें, परेशान होते रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला से घनौर रोड पर जाम लगने के कारण कपाल मोचन मेले से वापस पंजाब जा रहे श्रद्धालु को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ा। इसके अलावा छावनी बस अड्डे पर श्रद्धालुओं को पीआरटीसी, पनबस व हरियाणा रोडवेज की बस न मिलने के कारण घंटों इंतजार करते रहे। इस दौरान श्रद्धालु बस अड्डे पर ही इधर से उधर भटकते नजर आए। जैसे ही बस अड्डे पर किसी भी रूट की बस आती तो श्रद्धालु बस में बैठने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़ते। बुजुर्गों से लेकर महिलाओं के बस में बैठने के लिए पसीने छुट गए।
विज्ञापन

तीन घंटे से हो रहे परेशान
पटियाला निवासी सहजपाल ने बताया कि वह सुबह से परेशान हो रहे हैं। तीन घंटे से भी ज्यादा हो गए हैं लेकिन पटियाला जाने के लिए कोई भी बस नहीं आ रही है।
पीआरटीसी, पनबस व हरियाणा रोडवेज में से कोई बस नहीं आ रही
पटियाला निवासी गुरतेज ने बताया कि बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। पीआरटीसी, पनबस और हरियाणा रोडवेज में से कोई भी बस नहीं आ रही है। संबंधित अधिकारियों को इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं
मोगा निवासी सेल्ली खां ने बताया कि वह बुजुर्ग है और दो घंटे से ज्यादा हो गए हैं। इंतजार करते हुए कोई बस आती भी है तो श्रद्धालु पहले भी सवार हो जाते हैं। ऐसे में वह परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

बस नहीं मिली तो रेलवे स्टेशन जा रहे
फरीदकोट निवासी भाग सिंह ने बताया कि डेढ़ घंटे से बस अड्डे पर इधर से उधर भटक रहे हैं कोई भी ठीक से जवाब नहीं दे रहा है। अब वह परेशान होकर रेलवे स्टेशन जा रहे है शायद कोई ट्रेन मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें