फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ने लगा कोहरे का असर, परेशानी से निपटने के लिए रेलवे की ओर से निर्देश जारी

Tue, 12 Dec 2023 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

मौसम में हो रहे बदलाव से बढ़ रहे कोहरे का असर ट्रेनों के समय पर पड़ने लगा है। जिससे से निपटने के लिए रेलवे ने पहले ही तैयारी पूरी की हुई है। वहीं, ट्रेनों की निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
कोहरे में अंबाला कैंट स्टेशन पर आती ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे का प्रभाव अब लंबी दूरी की ट्रेनों पर नजर आने लगा है। रविवार को भी नौ ट्रेनें देरी से अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन पिछले मार्ग पर ही देरी से चल रही थी, क्योंकि कोहरे के कारण रेलवे ने ट्रेनों के संचालन की गति सीमा निर्धारित कर दी है।

विज्ञापन


इन ट्रेनों पर पड़ा कोहरे का असर
कोहरे के कारण कटिहार से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 15707 जनसेवा एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से गनतव्य स्टेशन पर पहुंची। हजूरी साहिब नांदेड़ से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 12715 सचखंड एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे की देरी से गंतव्य पर पहुंची। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 22424 अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस 30 मिनट, 14645 जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 30 मिनट, 18309 संभलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 45 मिनट, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 20 मिनट, 22432 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-सुबेदारगंजर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 मिनट, 14034 कटरा-दिल्ली जम्मू मेल 20 मिनट और ट्रेन नंबर 04594 अंब अंदौरा-नंगलडैम-अंबाला स्पेशल 20 मिनट की देरी से गंतव्य पर पहुंची।

रेलवे की ओर से जारी निर्देश
कोहरे से निपटने के लिए रेलवे ने पहले ही तैयारी पूरी की हुई है। रेल पटरियों किनारे चमकीली टेप का इस्तेमाल किया जा रहा है। चालक पटाखे आदि का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। रेलवे पटरियों पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी स्टीकर वाली जैकेट पहनने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कहीं कोई कमी न रहे और हादसा न हो।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
कोहरे के मौसम में ट्रेनों की गति 60 किमी प्रतिघंटा कर दी जाती है। फिर भी ट्रेन के चालकों को निर्देश दिए जाते हैं कि वो ट्रेन परिचालन के समय सूझ-बूझ से कार्य करें, जिससे कि दुर्घटना न हो। ट्रेनों की निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है जोकि अलग-अलग रेल सेक्शन पर तैनात किए गए हैं। -मंदीप सिंह, मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें