अंबाला सिटी। दो साल का वर्क वीजा देने की बात कहकर व्यक्ति को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। इसके लिए व्यक्ति से एक लाख 50 हजार रुपये की ठग लिए। इस संबंध में राकेश कुमार ने गृहमंत्री को शिकायत सौंपी थी। उसी शिकायत के आधार पर बलदेव नगर पुलिस में मामला दर्ज हुआ है।
राकेश कुमार ने बताया कि वह बराड़ा के गांव थंबड़ का रहने वाला है। वह 11 मार्च को दुबई गया था। इसके लिए उसने अपना पासपोर्ट और एक लाख 50 हजार रुपये राशि मंडोर निवासी गुलशन कुमार को दे दिए थे। वहीं, दुबई जाने की बात उन्होंने अंबाला सिटी बलदेव नगर में बात की थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि उस दौरान उन्हें दो वर्ष का वर्क वीजा लगाकर काम दिलवाने का वादा किया था। परंतु उन्हें टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। जहां उन्हें दो माह तक काम भी नहीं मिला। करीब दो माह बाद उनपर जुर्माना भी लग गया और फिर उनके परिवार सदस्यों ने किसी तरह रुपयों का इंतजाम कर उन्हें वापस बुलाया।
शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने थाना बराड़ा जिला अंबाला में एक शिकायत दी, जिस पर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उनकी पत्नी उसके कार्यालय में भी गई थी। परंतु एजेंट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने फोन से गुलशन से फोन करके रुपये मांगे तो उसने साफ इंकार करते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।