फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीएसओ ने खिलाड़ियों और कोच से उत्पात पर मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के छात्रावास में फुटबॉल रेजिडेंशियल अकादमी के खिलाड़ियों के उत्पात मचाने के मामले में जिला खेल अधिकारी ने मामले की जांच की। फुटबॉल कोच की मौजूदगी में खिलाड़ियों को बुलाकर पहले पूरे मामले को जाना और उनसे स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

बता दें कि खिलाड़ियों के मचाए उत्पात के कारण कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी प्रवीण ने फुटबॉल की रेजिडेंशियल अकादमी को बंद कर दिया था और सभी खिलाड़ियों को लौटा दिया था। उससे पहले भी 25 से 30 नवंबर तक खेल महाकुंभ होने के कारण अकादमी बंद थी। ऐसे में मामला मुख्यालय तक पहुंच गया था। इस पूरे मामले के दौरान जिला खेल अधिकारी राम निवास छुट्टी पर चल रहे थे। ऐसे में रेजिडेंशियल अकादमी खोलने के लिए खेल विभाग की ओर से मंथन चला रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही अकादमी को पुन: शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि इस अकादमी में प्रदेशभर से कुल 25 खिलाड़ी हैं।
यह था पूरा मामला

दरअसल, फुटबॉल की रेजिडेंशियल अकादमी के खिलाड़ियों को छात्रावास में ठहराया है। मेस में खाना भी नहीं दिया जाता है और खिलाड़ी वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में प्रशिक्षण करते हैं। कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी प्रवीण ने बताया था कि छात्रावास में रहने वाले फुटबॉल खिलाड़ियों ने उत्पात मचाते हुए कमरों के दरवाजे और सामान तोड़ दिया था। मामला इतना बढ़ कि खिलाड़ियों को समझाने के लिए पुलिस तक बुलानी पड़ी। ऐसे में बिगड़ते माहौल को देखते हुए अकादमी को मुख्यालय की तरफ से आगामी आदेशों, वार्डन व किसी कोच की जिम्मेदारी लगाने की मांग तक बंद कर दिया गया था और खिलाड़ियों को लौटा दिया था।
विज्ञापन

वर्जन

फुटबॉल की रेजिडेंशियल अकादमी को खोलने के लिए मंथन चल रहा है। खिलाड़ियों व कोच को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली गई है। जल्द ही इसका निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


राम निवास, जिला खेल अधिकारी अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें