नारायणगढ़। बेरपुरा रोड पर सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने 22.46 ग्राम हेरोइन व बाइक सहित नशा तस्कर को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान बेरपुरा गांव निवासी रविकांत उर्फ रवि के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी नशे के कारोबार में संलिप्त रहा है। आरोपी रविकांत के खिलाफ वर्ष 2023 में थाना अंबाला शहर में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। बुधवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया। सीआईए नारायणगढ़ के प्रभारी उप-निरीक्षक जरनैल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को दबिश देकर आरोपी को काबू किया। संवाद
स्टोर में चोरी करने के आरोपी गार्ड को भेजा जेल
अंबाला सिटी। फ्लिपकार्ट मिंट स्टोर में चोरी करने वाले सिक्योरिटी गार्ड यमुनानगर निवासी योगेश्वर को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी के पास से महंगे सैमसंग फोन व अन्य कीमती सामान बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 28 हजार 244 रुपये है। बुधवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी ने 22 से 29 मार्च तक सिटी के सोनिया कालोनी स्थित फ्लिपकार्ट मिंट स्टोर से ड्यूटी के दौरान सामान धीरे-धीरे चुराया था। संवाद