फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार पीछे कर रहे चालक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, छात्रा की टांग टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। थाना क्षेत्र के हुड्डा सेक्टर-4 में एक्टिवा से स्कूल जा रही 11वीं की एक छात्रा को लापरवाही से गाड़ी पीछे कर रहे एक चालक ने टक्कर मार दी। इससे छात्रा के बाएं पैर की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई कंवलजीत सिंह ने बताया कि गीता स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा 22 अक्तूबर की सुबह करीब 8:20 बजे अपनी एक्टिवा पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। जब वह सेक्टर-4 में कोठी-10 के पास पहुंची, तो गाड़ी के चालक ने बिना किसी इंडिकेटर या सायरन के अचानक वाहन को लापरवाही से पीछे की ओर मुख्य सड़क पर मोड़ दिया और छात्रा को टक्कर मार दी।
हाइवे पर हुए इस हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर उसे जीरकपुर के जेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, छात्रा के बाएं पैर की हड्डी बुरी तरह टूट चुकी है। इसके बाद उसके पैर में रॉड डालकर सर्जरी की गई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि शुरुआती दिनों में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते की बातचीत चलने के कारण शिकायत दर्ज नहीं हो सकी थी। अब समझौता न होने पर पुलिस ने घायल के पिता संजय कुमार की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाना और दूसरों की जान खतरे में डालने की धारा 281 और 125(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें