फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टाेल पर चालक का उत्पात, तोड़ डाली वीआईपी लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। घग्गर टोल प्लाजा पर शनिवार को एक कार चालक ने बढ़ी टोल की कीमत पर विवाद करते हुए जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन

पहले तो स्विफ्ट डिजायर पर आए व्यक्ति ने लेन में कार अड़ाकर जाम लगाने की कोशिश की। सिक्योरिटी गार्ड ने उसे किसी तरह हटाया तो फिर उसने मशीनरी लगा ट्रैक्टर लगाकर वीआईपी लेन तोड़ दी। इसी दौरान उत्पात मचाते हुए वह ट्रैक्टर को तेज रफ्तार के साथ टोल परिसर में इधर-उधर घुमाता रहा।  आखिर में पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड की मदद से घेल खुर्द गांव निवासी रणधीर सिंह को काबू कर लिया। सदर थाना पुलिस ने सहायक मैनेजर की शिकायत पर कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में जम्मू कश्मीर के लखनपुर वार्ड नंबर एक निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह घग्गर टोल प्लाजा पर बतौर सहायक मैनेजर तैनात है।

नौ दिसंबर को वह प्लाजा के कंट्रोल रूम में बैठा था। तभी एक व्यक्ति आया और उसने कहा कि वह घेल खुर्द अंबाला का रहने वाला है। उसका कहना था उसकी गाड़ी का मंथली पास 150 रुपये में बनता था अब वह पास 330 रुपये में क्यों बना। इसके बाद वह गुस्से से चिल्लाने लगा। जब उसे बताया कि सरकारी रेट बढ़ गए हैं, तो वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन


इस पर सिक्योरिटी इंचार्ज अक्षय बेदी के मौजूदगी में जब व्यक्ति से बोला कि आपने शराब पी रखी है, सुबह बात करेंगे। इतने में तैश में आए व्यक्ति ने अपनी स्विफ्ट डिजायर लाइन में अड़ाकर लगा दी। ऐसे में यातायात भी अवरुद्ध हो गया और जाम की स्थिति
विज्ञापन


बन गई।

सिक्योरिटी की मदद से हटाने के बाद कार चालक उस समय तो चला गया। थोड़ी देर बाद वह ट्रैक्टर लेकर आया। देखते ही देखते उसने तेज रफ्तार ट्रैक्टर से वीआईपी लेन में बैरिकेड्स तोड़कर अपने ट्रैक्टर को वहीं घुमाने लगा। इससे कुछ समय के लिए टोल पर भय का माहौल बन गया। फोन करने पर पुलिस पहुंची और बड़ी मुश्किल से उसे काबू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें