अंबाला सिटी। बारिश के बाद अब बाजारों में गंदे पानी के कारण जगह- जगह कीचड़ हो गया है। ऐसे में दुकानदारों के व्यापार पर भी प्रभाव हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पहले एक से दो घंटे में पानी निकल जाता था, लेकिन जब से अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन का अंडरपास बना है, तब से पानी दो से तीन दिनों तक जमा रहता है।
बारिश के दिनों में तो तीन- तीन फीट पानी बाजार में जमा हो जाता है। इसके बाद भी अधिकारी उनकी सुध नहीं लेते। इतना ही नहीं पूर्व मंत्री की घोषणा के बाद भी बरसाती पानी की निकासी के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया।
बिन बारिश के ही नालियां रहती है ओवरफ्लो
दुकानदार राजेश गोयल ने बताया कि कपड़ा मार्केट में बनी नालियां गंदगी से अटी रहती हैं। बारिश हो या न हो नालियाें का पानी सड़कों तक चला जाता है। कई बार शिकायतें करने के बाद भी नियमित सफाई नहीं होती।
व्यापार पर हो रहा असर
दुकानदार रिंकू ने बताया कि कपड़ा मार्केट में जब भी बारिश होती है तो पूरे बाजार में ही जलभराव हो जाता है। जलभराव के कारण कई दिनों तक दुकाने बंद रखनी पड़ती है। पहले ही वे शंभू सीमा बंद होने के कारण मंदे की मार झेल रहे है।
कई फुट ऊंची उठाई दुकानें
दुकानदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी दुकान कांग्रेस भवन रोड पर है। जब भी बारिश होती है। तब यहां पर कई फुट पानी भर जाता है। इसी के चलते उन्होंने अपनी दुकान को तीन फुट तक ऊंचा करवाया है। इसके बाद भी पानी उनकी दुकान में चला जाता है।
दुकानदार राजेंद्र कुमार हांडा ने बताया कि वे फड़ी लगाते हैं। देव समाज कॉलेज के बाहर जलभराव अधिक होने के कारण कोई ग्राहक उनकी फड़ी तक नहीं पहुंच पाते हैं। इससे उन्हें नुकसान हो रहा है। प्रशासन के अधिकारी भी सिर्फ खानापूर्ति करके चले जाते हैं। गंदे पानी के कारण उनके पैर भी खराब हो रहे हैं।
दुकानदार नरेंद्र सिंह
दुकानदार नरेंद्र सिंह
दुकानदार नरेंद्र सिंह
दुकानदार नरेंद्र सिंह