फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आम बजट से अंबाला मंडल को आस, मिलेगी सुरक्षा और सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। केंद्र सरकार का आम बजट फरवरी में आएगा। इस दौरान अंबाला रेल मंडल को रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण, नई रेल लाइनों सहित अंडरब्रिज और ओवरब्रिज की सौगात मिलेगी। वहीं पूर्व में चल रही योजनाओं को पूरा करने के लिए फंड भी जारी किया जाएगा। अंबाला रेल मंडल के लिए सबसे बड़ी सौगात अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन का नवनिर्माण होगा जोकि इस वित्तीय वर्ष शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन

इसी कड़ी में नई दिल्ली से जम्मू तक बिछने वाली नई रेल लाइन का प्रस्ताव भी तैयार हो गया है। इस पर करोड़ों रुपये की लागत आएगी। वहीं ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए भी रेल मार्गाें पर ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। वहीं हादसों को रोकने के लिए अंबाला मंडल के अधीन प्रमुख रेल सेक्शनों पर कवच सिस्टम भी लगाया जाएगा। इसके अलावा यात्री सुरक्षा सहित सुविधाओं के विस्तार के लिए भी साैगात मिलेंगी। इनमें नए सीसीटीवी लगाने के लिए रेल मार्ग की सुरक्षा के लिए बजट का प्रावधान होगा।
प्रस्तावित रेल लाइनें
केंद्र सरकार का फरवरी में आने वाला आम बजट में इस बार अंबाला मंडल को अधिक फंड मिलने का अनुमान है। इसमें पंचकूला से हिमाचल के बद्दी तक ब्रॉडगेज लाइन और चंडीगढ़ से यमुनानगर तक प्रस्तावित रेल लाइन को लेकर भी फंड जारी होगा। हालांकि पिछली बार चंडीगढ़-यमुनानगर रेल लाइन के लिए मात्र एक करोड़ का फंड जारी किया गया था। इसके अलावा कालका-शिमला रेल सेक्शन पर भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष अंबाला मंडल को मिले 2809 करोड़
पिछले वित्तीय वर्ष में अंबाला मंडल के अधीन आठ रेल सेक्शनों पर नवनिर्माण सहित अन्य कार्याें को लेकर लगभग 2666.5 करोड़ रुपये का फंड जारी किया गया था। इसके अलावा रेल फाटक बंद करके रेलवे अंडर और ओवरब्रिज सहित अन्य सुख-सुविधाओं से सुसज्जित कार्य के लिए 143.38 करोड़ रुपये और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए भी लगभग 93 करोड़ रुपये का फंड जारी किया गया था। पिछली बार बजट में हरियाणा राज्य में रेलवे ने विकास कार्यों के लिए 3383 करोड़ रुपये का आवंटन किया था और इसमें अंबाला मंडल को 2809.88 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ था।
रेल सेक्शनों का होगा कायाकल्प
इस वित्तीय वर्ष में अंबाला मंडल के अधीन नई रेल लाइन नंगल डैम–तलवाड़ा, भानुपली-बिलासपुर–बेरी रेल लाइन, राजपुरा-बठिंडा रेल खंड का दोहरीकरण और लुधियाना-किलारायपुर लाइन के पूरा होने की उम्मीद होगी। इसी प्रकार राजपुरा-मोहाली और ऊना-हमीरपुर के लिए फंड मिलने की उम्मीद है।
वर्जन
इस बार के वित्तीय वर्ष में भी पिछले वर्ष की तरफ लंबित कार्याें को पूरा करने का फंड जारी होने की उम्मीद है। कुछ नई परियोजनाओं पर भी काम शुरु हो सकता है। इसका निर्धारण रेलवे द्वारा किया जाता है। बजट जारी होने के बाद ही इस संबंध में पूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें