फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ड्रेनेज सिस्टम बंद, निगम आयुक्त से मिलेगी एसोसिएशन

Thu, 25 Dec 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-दस में ग्रीन बैलेट की झुकी ग्रिल। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के सबसे पुराने सेक्टरों में से एक सेक्टर-10 में नई कार्यकारिणी बन चुकी है। वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 का दो वर्ष के लिए गठन हुआ है। अब यह कार्यकारिणी सेक्टर-10 के विकास कार्यों की योजना बना रही है। एसोसिएशन की ओर से सेक्टर में साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़वाना, बंद पड़े ड्रेनेज सिस्टम को चलवाने और ग्रीन बेल्ट को एसोसिएशन के पास लेने के लिए कार्य किया जाएगा। एसोसिएशन प्रधान कमल सिंगला के नेतृत्व में कार्यकारिणी निगम आयुक्त से भी मुलाकात करेगी ताकि सेक्टर-10 में सफाई कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाया जाए और यहां सफाई के हालात सुधर सकें।
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट को निगम से लेने के लिए होगा प्रयास
सेक्टरों में निगम की ओर से बनाई गई ग्रीन बेल्ट में पेड़-पौधे लगाए गए हैं और इन ग्रीन बेल्ट को लोहे की एंगल से भी सुंदर बनाया गया है, लेकिन कई जगहों पर ग्रीन बेल्ट में पेड़ सूखने के साथ ही ग्रिल एक तरफ झुक रही है और कई जगहों से ग्रिल गायब भी होने लगी है। एसोसिएशन निगम अधिकारियों से ग्रीन बेल्ट लेगी ताकि इसका विकास करवा सकें और सामुदायिक भवन की देखरेख के लिए भी ज्यादा प्रयास किए जाएंगे ताकि इसका रखरखाव हो सके।
750 से ज्यादा घरों में रह रहे लोग
सेक्टर-10 में 1400 प्लाट हैं। इनमें से करीब 750 प्लाटों में मकान बने हुए हैं और बाकी ज्यादातर प्लाट 25 प्रतिशत से ज्यादा बनाए गए हैं और वह खाली पड़े हैं। इन खाली प्लाट को भी एसोसिएशन की ओर से खुद ही अपने खर्चे पर साफ करवाया जाता है।
विज्ञापन

-
इन कार्यों को कर चुकी एसोसिएशन
- सेक्टर में चारों तरफ गेट लगवाए गए हैं। रात में दो गेट ही खोले जाते हैं बाकी दो गेट बंद किए जाते हैं।
- सेक्टर में 17 पार्क हैं। इन पार्कों में सफाई कार्य करवाया जाती है।
- सेक्टर में अब 6 से 7 सफाई कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों की संख्या 15 तक करने की मांग की गई है।
- सेक्टर में पॉलीक्लीनिक के सामने स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार की ओर से शौचालय बनवाया जा रहा है।
- पार्कों में झूले ठीक करवाए गए हैं और नए झूले भी लगवाए जाएंगे।
सेक्टर-10 में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाएगा। इसके लिए वह अपनी टीम के साथ निगम आयुक्त से मिलेंगे ताकि सेक्टर में सफाई कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही सेक्टर में विकास कार्यों को लेकर योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

- कमल सिंगला, नवनियुक्त प्रधान, वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10

शहर के सेक्टर-दस में ग्रीन बैलेट की झुकी ग्रिल। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें