फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 6.11 करोड़ की ड्रेनेज परियोजना को मंजूरी, टांगरी के पानी से होगा बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा सरकार ने अंबाला सदर के वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में तीन भूमिगत नालों के निर्माण (ड्रेनेज सिस्टम)को मंजूरी दे दी है। इस योजना पर लगभग 6.11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार के पास भेजी गई इस योजना को अब प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वार्ड पार्षद सतीश धीमान की ओर से दी गई जानकारी और जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मिली शिकायतों के आधार पर किया है। इस परियोजना के पूरा होने से टांगरी नदी किनारे बसे गांवों व कई कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की बरसों पुरानी समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार किए गए दस्तावेज के अनुसार, इस परियोजना के तहत तीन मुख्य खंडों में आरसीसी नाले का निर्माण किया जाएगा। इसमें अंबाला-यमुनानगर मुख्य हाईवे पर ओम फ्रूट जूस शॉप से गांव खुड्डा से सलारहेड़ी तक पहला नाला बनेगा। दूसरे नाले का निर्माण पूजा विहार योगदा आश्रम वाली गली से सोनिया कॉलोनी व सलारहेड़ी गांव तक, तीसरे का निर्माण सलारहेड़ी गांव में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें