अंबाला सिटी। पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सचदेवा की अगुवाई में डॉक्टर राजीव सपरा को सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नई कार्यकारिणी में 101 सदस्यों को शामिल किया गया है।
कार्यकारिणी में संरक्षक, उपप्रधान, सह सचिव, लेखा और आईटी सेल प्रमुखों को भी जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारी अध्यक्ष सपरा की अगुवाई में एक नया एकेडमिक काउंसलर विंग बनाया गया है। यह विंग दसवीं और बारहवीं के छात्रों को निशुल्क कॅरिअर मार्गदर्शन देगा। राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की 59वीं बैठक 27 और 28 जून को नागपुर में होगी। इसमें देश भर से पंजाबी समाज के दिग्गज जुटेंगे। बैठक में समाज को मजबूत करने और राष्ट्र सेवा पर विस्तार से चर्चा होगी। तेरहवां मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह 18 जुलाई 2026 को आयोजित होगा। इसमें 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। टॉपर छात्रों को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार भी मिलेगा। यह पुरस्कार कुल 11 श्रेणियों में दिए जाएंगे।