फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीर्थ यात्रियों की डबल डेकर बस टकराई

विज्ञापन
सीवन माजरा गांव में खड़ी क्षतिग्रस्त बस। संवाद
विज्ञापन
बराड़ा। अमृतसर से हरिद्वार के लिए निकली तीर्थ यात्रियों से भरी डबल डेकर बस शुक्रवार सीवन माजरा में कोहरे के कारण चौक से टकरा गई। जिससे चौक पूरी तरह से टूट गया। गनीमत यह रही कि यात्री बाल बाल बच गए, जिस चौक पर बस टकराई है वहां सड़क पर कोई सफेद पट्टियां नहीं बनी थी। पट्टियों के बिना ड्राइवर सड़क का अंदाजा नहीं लगा पाया।
विज्ञापन

हादसे के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे। यात्रियों को जोर का झटका लगा। कोलकाता निवासी बस ड्राइवर देवाशीष सरकार ने बताया कि वह हावड़ा से डबल डेकर टूरिस्ट बस में करीब 56 यात्रियों के साथ निकले थे। विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करते हुए वह बीते कल अमृतसर साहिब पहुंचे थे। जहां माथा टेकने के बाद वह हरिद्वार के लिए चले थे।
शाहाबाद से यमुनानगर रोड पर अल सुबह करीब तीन बजे वह सीवन माजरा में दानवीर भामाशाह चौक पर पहुंचे। कोहरा ज्यादा होने के कारण उन्हें चौक दिखाई नहीं दिया और बस चौक में टकरा गई। इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित बच गए लेकिन बस क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही बराड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

घंटों बैठे रहे तीर्थ यात्री
बस खराब होने के बाद कंपनी के कर्मचारी बस को शाहबाद लेकर चले गए। तब से शाम पांच बजे तक कोहरे की ठंड में तीर्थ यात्री गांव में ही बैठे रहे। बस ठीक होने के बाद यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। गनीमत रही की हादसे में कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ।

सीवन माजरा गांव में खड़ी क्षतिग्रस्त बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें