फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डोर टू डो कचरा उठान समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा उठान के लिए बड़ी समस्या हो गई है। हालात ये हैं कि नगर पालिका चेयरपर्सन के घर के पास से भी कचरा नहीं उठाया जा रहा है। इस कचरे के कारण नारायणगढ़ के लोगों को दिक्कतें होने लगी हैं।
विज्ञापन

कचरे में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा हो रहा है। शुक्रवार को अमर उजाला ने पड़ताल की तो पाया कि शहर में डीएसपी के घर के पास कचरा डालने के लिए नगर पालिका ने डस्टबिन रखा है। मगर आलम यह था कि डस्टबिन के बाहर कचरा बिखरा था और बेसहारा पशु इसमें विचरण कर रहे थे। नगर पालिका नारायणगढ़ से 50 मीटर दूरी पर कोऑपरेटिव सोसायटी बैंक की दीवार के पास कचरा फैला मिला। यहां भी बेसहारा पशु विचरण करते दिखे। इसी प्रकार एचआरडीसी कॉम्पलेक्स के पीछे भी कचरा दिखाई दिया। यहां से कुछ ही दूरी पर नगर पालिका चेयरपर्सन रिंकी वालिया का घर है। इसी प्रकार टेलीफोन एक्सचेंज के पास खाली प्लॉट में भी कचरा बिखरा मिला।

ठेकेदार ने 15 से किया काम बंद



ठेकेदार द्वारा 15 जनवरी को काम बंद करने के बाद कूड़ा उठाने वाले सफाई कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय में जन प्रतिनिधियों व शहरवासियों को बुलाकर आपबीती सुनाई। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के जिला सचिव सतीश सेठी ने बताया कि नगरपालिका सचिव के कार्यालय में न होने के कारण फिलहाल समस्या का कोई हल नहीं निकल सका। हालांकि उपस्थित सभी पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों ने सफाई कर्मियों की समस्या को सही मानते हुए भरोसा दिया कि उनके वेतन की पाई पाई दिलवाई जाएगी। अगली बैठक 20 जनवरी को होगी। यही नहीं वर्ष 2024 व 2025 का ठेकेदार के पास कुल 68 दिन का वेतन, एक वर्दी व तीन महीने का पीएफ तथा ईएसआई कार्ड अभी तक भी लंबित है। इसी प्रकार 2023 का भी 70 दिन का वेतन तत्कालीन एसडीएम के निर्देशों के बाद भी प्रशासन ने अभी तक नहीं दिया। बैठक में सफाई कर्मियों की समस्या के साथ ही घरों से हर दिन कूड़ा उठाने का पक्का प्रबंध करने का मसला भी जन प्रतिनिधियों के सामने रखा गया। सेठी ने कहा कि चेयरपर्सन, वाइस चेयरपर्सन व सचिव नगरपालिका तीनों को 50 लाख रुपए खर्च करने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें