फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रक्तदान कर जीवन बचा रहे दानवीर, दूसरों की भी बने प्रेरणा

विज्ञापन
रक्तदानी सुरेंद्र दूबे
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रक्तदान महादान होता है रक्त देने वाले दानवीर कई जिंदगियों को बचाने का काम करते हैं। ऐसे ही कुछ रक्तदानी जिले में लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं कई दानवीर तो 100 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं।
विज्ञापन

उम्र को नजरअंदाज करते हुए अब तक वे रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान करने के लिए दानवीरों को सम्मानित भी किया जा चुका है। वहीं, अंबाला सिटी और कैंट में दो ब्लड बैंक हैं। इनकी 100-100 यूनिट की क्षमता है। दोनों में अभी रक्त यूनिट पूरी हैं।

पहले 116 बार किया रक्तदान, अब देहदान कर पेश की नजीर
भारत विकास परिषद के सदस्य कृष्ण सैनी ने बताया कि अब तक वे 116 बार रक्तदान कर चुके हैं। मगर अब 72 की आयु में वे रक्तदान नहीं कर सकते। इसलिए उन्होंने अब अपने शरीर को पीजीआई को दान किया है। उन्होंने कहा कि वे सरकारी अधिकारी के रूप में सेवानिवृत है। इसके बाद से ही वे दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

61 वर्ष में भी करते हैं रक्तदान
रक्तदानी सुरेंद्र दूबे ने बताया कि वे अब तक 117 बार रक्तदान कर चुके हैं। 61 वर्ष की आयु में भी रक्तदान करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि पीजीआई में किसी अपने को जरूरत पड़ी थी। इसके बाद से ही वे लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं। इसके लिए उन्हें राज्यपाल की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है।
52 बार किया रक्तदान
रक्त परिवार की कैशियर मोनिका मलहोत्रा ने बताया कि वे लंबे समय से रक्त परिवार के साथ जुड़ी हैं। जब भी किसी जरूरतमंद को आवश्यकता होती है वे अपने सदस्यों को संपर्क कर रक्तदान करवाती हैं। इसके साथ ही वे खुद भी 52 बार रक्तदान कर चुकी हैं।
दूसरों से मिली प्रेरणा
भारत विकास परिषद महर्षि दयानंद शाखा के सदस्य दीपक आनंद ने बताया कि वे अब तक 59 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि परिषद के साथ जुड़कर दूसरों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते थे। इसी बीच उन्होंने खुद भी रक्तदान करने की ठानी। इसके बाद से ही वे लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं।

रक्तदानी सुरेंद्र दूबे

रक्तदानी सुरेंद्र दूबे

रक्तदानी सुरेंद्र दूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें