फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पांच साै सीटों पर होंगे लड़कों के दाखिले

विज्ञापन
छावनी ​स्थित आर्य कॉलेज में पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते हुए अभ्यर्थी। कॉलेज - फोटो : आयोजक
विज्ञापन
अंबाल। आर्य कॉलेज में इस बार लड़कों के दाखिले भी किए जाएंगे। दाखिले के लिए कई दिनों से ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। कॉलेज में चार कोर्स में 500 सीट भरी जाएंगी।
विज्ञापन

आवेदन को लेकर अभ्यर्थियों में काफी रुझान देखने को मिल रहा है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की तारीख 16 जून तक बढ़ाई है। इसके बाद कॉलेजों में मेरिट सूची चस्पा की जाएगी।
पहली बार होंगे लड़कों के दाखिले
अब आर्य गर्ल्स कॉलेज का नाम आर्य कॉलेज हो गया है। इस शैक्षणिक सत्र से कॉलेज में लड़कों के भी दाखिले किए जाएंगे। अभी तक कॉलेज में लड़कियों को ही दाखिला दिया जाता था। इस बार से कॉलेज में लड़कों के लिए भी पोर्टल खोला गया है।
विज्ञापन

कॉलेज में इन कोर्स में किए जाएंगे दाखिले
कोर्स सीट
बीए 350
बीकॉम 80
बीकॉम सीएंडवी 30
बीए राजनीति शास्त्र 40
कॉलेज में फार्म किए जा रहे सत्यापित

सभी कॉलेजों में पहुंच रहे आवेदन को स्टाफ की ओर से ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। अगर किसी अभ्यर्थी के फार्म में कोई आपत्ति होती है तो उसे ऑनलाइन ही ठीक करने के लिए कहा जा रहा है। यह मैसेज अभ्यर्थी के मोबाइल पर पहुंच रहे हैं। आवेदन के बाद कॉलेजों में पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
वर्जन
कॉलेज में दाखिले को लेकर अभ्यर्थी रुझान दिखा रहे हैं। सभी कोर्स में दाखिले को लेकर आवेदन पहुंच रहे हैं। आवेदन करने की तारीख को बढ़ाकर 16 जून तक किया है। इसके बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. अमनदीप मक्कड़, दाखिला नोडल अधिकारी, आर्य कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें